फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother s ear cut off for protesting against molestation of sister in Bulandshahr

शादी में शोहदे बने हैवान: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर काटा भाई का कान, परिजनों ने बताई उस रात की बात

Wed, 13 Dec 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Dec 2023 08:39 PM IST
सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक, सुभाष उर्फ कलुआ एवं दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Brother s ear cut off for protesting against molestation of sister in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन के साथ बुलंदशहर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई, पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका कान काट दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली में दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने साले के पुत्र की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गत आठ दिसंबर को एक मैरिज होम आए थे। कार्यक्रम में आरोपियों द्वारा परिवार के युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसका उसके भाई ने विरोध किया। इस पर आरोपी उग्र हो गए और भाई के साथ बुरी तरह मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका कान काट दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक का अस्पताल में उपचार कराया गया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक, सुभाष उर्फ कलुआ एवं दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed