फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother reached to the brothel as customer to save his sister

बहन को बचाने के लिए कोठे पर ग्राहक बनकर पहुंचा भाई, नेटवर्किंग बिजनेस की नौकरी करती थी पीड़िता

Fri, 09 Aug 2019 11:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Aug 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother reached to the brothel as customer to save his sister
फाइल फोटो
अच्छी नौकरी की चाह में एक शख्स के चंगुल में फंसकर एक युवती दिल्ली के जीबी रोड स्थित एक कोठे पर पहुंच गई। युवती को एक शख्स दिल्ली लाया और उसे कोठे पर बेच दिया। वहां उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर युवती का भाई पहले ग्राहक बनकर कोठे पर पहुंचा फिर इसकी शिकायत महिला आयोग और संबंधित थाना पुलिस से की। शिकायत के बाद दिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने छापामारी कर युवती को मुक्त कराया। पुलिस ने कोठा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती एक नामी कंपनी में नेटवर्किंग बिजनेस करती थी। इस युवती को एक शख्स बीते 8 जून को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने के बाद उस शख्स ने युवती को जीबी रोड के कोठे पर बेच दिया। युवती के भाई की ओर से 8 अगस्त को की गई शिकायत के बाद दिल्ली महिला आयोग ने कमला मार्केट पुलिस के साथ मिलकर युवती को मुक्त कराया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : नौकरी का झांसा देकर युवती को कोठे पर बेचा, पीड़िता खिड़की में साड़ी बांधकर हुई फरार

दिल्ली महिला आयोग को युवती के भाई ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर उसकी बहन का फोन पहुंच से बाहर हो गया। इसके बाद परिवार ने कोलकाता में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बंगाली शख्स का फोन आया जिसने कहा कि उसकी बहन दिल्ली केजीबी रोड स्थित कोठे पर है। भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर कोठे पर गया। 

वहां पता चला कि बहन को देह व्यापार में धकेल दिया गया है। इसके बाद उसने आयोग से संपर्क किया और सारी घटना की जानकारी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। 

उसने उसे एक अन्य शख्स रमजान से मिलवाया। जिसने उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसी शख्स ने उसे कोठे पर बेच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed