फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother murdered a man because he molested his sister in delhi.

बहन से छेड़खानी पर भाई आरोपी की गर्दन काट आया

Fri, 26 Dec 2014 08:20 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
brother murdered a man because he molested his sister in delhi.

नई दिल्ली में बहन के साथ छेड़छाड़ का बदला भाई ने आरोपी की हत्या कर लिया। उसने आरोपी युवक का गला रेत दिया। उसके बाद घर पहुंचकर मां को सारी बात बताई।

विज्ञापन


मां के कहने पर आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। मृतक की शिनाख्त वसीम उर्फ टुंडा (27) के रूप में हुई है। वसीम नंद नगरी थाने का घोषित बदमाश था।

हत्या करने वाले आरोपी युवक की पहचान सलमान (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल छुरा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सलमान परिवार के साथ नंद नगरी ई-ब्लॉक में रहता है। गत मार्च माह में नंद नगरी थाने के बीसी वसीम ने सलमान की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन

इस तरह दिया घटना को अंजाम

brother murdered a man because he molested his sister in delhi.

बात भाई सलमान को जब पता चली, तो उसने वसीम को मार-मारकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

बृहस्पतिवार की रात को एच-ब्लॉक के मकान नंबर-706 में वसीम बैठा हुआ था। इस मकान में केबल टीवी का दफ्तर है। अचानक रात करीब 1:30 बजे सलमान छुरा लेकर पहुंचा। उसने पीछे से पकड़कर वसीम का गला रेत दिया। उसने गले पर कई वार कर वसीम को मौत के घाट उतार दिया।

वारदात के बाद वह सीधे घर पहुंचा और मां को सारी बात बताई। सूत्रों की मानें तो सलमान की मां छुरे और खून से सने कपड़ों को लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस तुरंत मकान पर पहुंची और वसीम का शव कब्जे में ले लिया। वसीम परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था, लेकिन उसका ज्यादा समय नंद नगरी में बीतता था। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद वसीम का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed