फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law sets woman on fire after beating her in Pataudi Gurugram

देवर निकला दरिंदा: मारपीट के बाद तेल डालकर भाभी को लगाई आग, साल भर पहले पति की हो चुकी है मौत

Sat, 11 Feb 2023 09:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटौद (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौद (गुरुग्राम) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Feb 2023 09:27 PM IST
सार

40 वर्षीया कैलाश देवी के पति देवेंद्र की गत वर्ष मौत हो गई थी। कैलाश देवी के एक लड़का व एक लड़की है। आरोपी ने मारपीट के बाद महिला को आग लगा दी।

विज्ञापन
Brother in law sets woman on fire after beating her in Pataudi  Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के पटौदी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला से मारपीट के बाद उसके देवर ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। वारदात के दौरान आरोपी देवर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। महिला व आरोपी को दिल्ली के सफदरजंग भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पटौदी के ऊंचामाजरा गांव में 40 वर्षीया कैलाश देवी के पति देवेंद्र की गत वर्ष मौत हो गई थी। कैलाश देवी के एक लड़का व एक लड़की है। उसका लड़का निमंत्रण देने के लिए बाहर गया हुआ था। वह शनिवार को घर में अकेली थी। दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे महिला का देवर हेमकरण आया और उसके साथ जमकर मारपीट की। हेमकरण ने महिला पर केरोसीन डाल दिया। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो केरोसीन हेमकरण पर भी गिरा। इसके बाद हेमकरण ने आग लगाई तो अपने बचाव में भागी महिला की आग की चपेट में हेमकरण भी आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी आग की लपटों में झुलस गया। दोनों की चीत्कार सुनकर घर के अन्य लोग व पड़ौसी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों को आग की लपटों से बचाया। दोनों को पटौदी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पीड़ित व आरोपी उपचाराधीन हैं। मामले में पुलिस ने हेमकरण पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed