बहू की न सुन भड़का जेठ: शाम को गेट पर बैठी थी महिला, युवक ने नशे में की ये मांग... मना किया तो तोड़े हाथ-पांव
जेठ ने प्लास्टिक के पाइप से उसके हाथ-पैर पर हमला कर तोड़ दिए। आरोप है कि जाते-जाते जेठ ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव बदरौला में छोटे भाई की पत्नी से जेठ द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी ने जेठ को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जेठ ने उनके ऊपर प्लास्टिक के पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बदरौला निवासी सीमा ने बताया कि 13 अगस्त की शाम को वह अपने घर के बाहर गेट पर बैठी थी। तभी उनका जेठ तारा चंद आया और उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब पैसे देने से मना किया। आरोप है कि उसी बात को लेकर उसको गुस्सा आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेठ ने प्लास्टिक के पाइप से उसके हाथ-पैर पर हमला कर तोड़ दिए। आरोप है कि जाते-जाते जेठ ने जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोहना में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
भोंडसी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने उसे विक्षिप्त अवस्था में घूमते हुए देखा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एमपी के हमीरपुर निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि वह एक कंपनी में सुपरवाइजर है। वह सुबह अपने साथी यूपी मथुरा निवासी प्रीतपाल के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। वह पेट्रोलिंग करता हुआ बादशाहपुर से घामडोज टोल की ओर जा रहा था तो लेमन ट्री होटल के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा था। जिसको शुभम ने पहले भी कई बार जेल मोड़ के पास विक्षिप्त अवस्था में घूमता हुआ देखा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।