फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law attacked with knife for refusing to abuse in Moti Nagar

दिल्ली में कहासुनी पर चाकूबाजी: गाली देने से किया मना, जीजा-साले पर चाकू से किया हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

Fri, 15 Mar 2024 07:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

दिल्ली के मोती नगर इलाके में दो हमलावरों ने जीला साले पर चाकू से हमला कर दिया। हमला कर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Brother-in-law attacked with knife for refusing to abuse in Moti Nagar
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोती नगर इलाके में गाली देने से मना करने पर दो बदमाशों ने जीजा-साले पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान श्याम सिंह और मोहित सिंह के रूप में हुई। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमला करने वाले हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

मोहित सिंह अपने जीजा श्याम सिंह के साथ पटेल नगर के प्रेम नगर में रहते हैं। दोनों मोती नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम करते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 मार्च की देर रात डेढ़ बजे पुलिस को आचार्य भिक्षु अस्पताल से दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि श्याम सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जबकि मोहित सिंह का प्राथमिक इलाज कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि श्याम सिंह का इलाज कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोहित से संपर्क किया। उसने बताया कि वह सुबह में थाने आकर बयान देगा। अगले दिन मोहित ने पुलिस को बताया कि देर रात वह बैंक्वेट हॉल में काम करने के बाद अपने जीजा श्याम सिंह के साथ घर आ रहे थे। रेलवे लाइन के पास से आने के दौरान वहां दो युवक दिखे। उसमें से एक युवक ने गाली देकर पूछा कि इतनी रात को दोनों कहां जा रहे हो। उन्होंने युवक को गाली देने से मना किया। इसपर दोनों बदमाश उसे पीटने लगे। यह देखकर उसके जीजा बीच बचाव करने आए।
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और दोनों के पैर में चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही दोनों वहीं गिर गए। उनके शोर मचाने पर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed