फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law attacked brother-in-law with a knife

जीजा ने साले को मारा चाकू: गर्दन और कान को बनाया निशाना, रंजीत के आस-पास रहने से खफा है नरेश

Tue, 23 Dec 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 09:28 PM IST
सार

रंजीत की गर्दन और कान के पास चाकू लगा। इलाज के बाद अस्पताल से रंजीत को छुट्टी मिली गई। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
Brother-in-law attacked brother-in-law with a knife
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रंजिश में एक जीजा ने अपने साले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। चाकू लगने से पीड़ित रंजीत कुमार (34) जख्मी होकर बेहोश हो गया। फौरन उसको नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

रंजीत की गर्दन और कान के पास चाकू लगा। इलाज के बाद अस्पताल से रंजीत को छुट्टी मिली गई। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी जीजा नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। नरेश को जमानत देकर छोड़ दिया गया। रंजीत का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रंजीत परिवार के साथ गली नंबर-14, ब्रह्मपुरी में रहता है। इसके परिवार में पत्नी के अलावा चार और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। रंजीत पेशे से फोटोग्राफर है। रविवार शाम को रंजीत घर से बाइक पर सवार होकर फोटो फ्रेम लेने के लिए निकला था। सामान लेकर वह घर के सामने पहुंचा तो पास में रहने वाला उसका जीजा नरेश वहां पहुंचा।

विज्ञापन

रंजीत की अपनी बहन विजया और जीजा नरेश से काफी समय से खटपट चल रही है। नरेश ने वहां पहुंचते ही रंजीत को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद अचानक उसने चाकू निकालकर रंजीत पर हमला कर दिया। एक चाकू उसकी गर्दन व दूसरा कान के पास लगे। रंजीत वहीं गिरकर बेहोश हो गया।

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने रंजीत के बयान और एमएलसी के आधार पर मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया। रंजीत का आरोप है कि उसके जीजा ने पहले भी दो बार उस पर हमला किया था। उसका जीजा एक ही गली में रहना पसंद नहीं करता है। वह रंजीत पर कहीं और रहने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed