फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law and sister in law beat up a pregnant woman in Palwal

देवर-जेठानी की दरिंदगी: गर्भवती महिला को मुंह पर कपड़ा बांधकर पीटा, पेट पर किए कई वार, चार महीने का गर्भ गिरा

Tue, 18 Apr 2023 07:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

मारपीट के दौरान देवर ने गर्भवती महिला का गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध होने लगी। इस दौरान दोनों ने उसको कुछ पिला दिया।

विज्ञापन
Brother in law and sister in law beat up a pregnant woman in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पलवल में कमरे में घुसकर देवर व जेठानी ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। महिला का मुंह बांध दिया तथा देवर ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बेसुध होने पर कुछ पिला दिया और पेट पर वार किए, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपियों ने कमरे से जेवरात व 15 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार, एकता नगर निवासी पुष्पा उर्फ प्रीति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति राकेश बस चालक हैं, इसलिए ज्यादातर बाहर रहते हैं। वह चार महीने की गर्भवती है। उसकी जेठानी व देवर उसका घर बसने नहीं देते। बीती 15 अप्रैल की दोपहर वह अपने घर पर थी, तभी देवर भोला व जेठानी मीना उसके कमरे में घुस आए और उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पेट पर कई वार किए। देवर ने उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध होने लगी। इस दौरान दोनों ने उसको कुछ पिला दिया। आरोपी उसके कमरे से दो सोने की चूड़ियां व 15 हजार रुपये निकालकर ले गए। उनके जाने के बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। पड़ोसी उसे अस्पताल ले गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। 

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि बीते साल दिसंबर महीने में भी जब वह ढाई माह की गर्भवती थी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर पेट पर कई वार किए थे, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। आरोपियों ने उसके बेटे विवेक के साथ भी गाली-गलौज की और पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed