{"_id":"5c723fb5bdec224c0b48a4fe","slug":"brother-and-sister-body-found-in-canal-at-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 6 दिन से लापता मासूम भाई-बहन के शव बेहटा नहर में मिले, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 6 दिन से लापता मासूम भाई-बहन के शव बेहटा नहर में मिले, लोगों का फूटा गुस्सा
Sun, 24 Feb 2019 12:24 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में लापता हुए दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों मृतक भाई-बहन थे। बच्चों के शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
घटना गाजियाबाद जिले की है। लोनी बॉर्डर थाना इलाके के बेहटा नहर में दो मासूमों के शव मिले। दोनों भाई-बहन लोनी के जवाहर नगर से लापता हुए थे।
सौरभ (6) वर्ष और लक्ष्मी (5) वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए थे। थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
आज नहर से दोनों के शव मिले, दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने शवों को सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की।