लगातार दूसरे दिन दिल्ली के स्पा सेंटर का भंडाफोड़, मधु विहार में चल रहा था देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्पा सेंटरों में चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर के मधु विहार स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मधु विहार के क्राउन स्पा में धड़ल्ले से इन सब कामों को अंजाम दिया जा रहा था। अचानक पड़े छापे के दौरान स्पा सेंटर के कई कमरों में कॉलेज के छात्र-छात्राएं व अन्य युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालात में मिले।
अभी मधु विहार के क्राउन स्पा पहुँचे। यहाँ भी धड़ल्ले से सेक्स रैकट चल रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 5, 2019
1 कॉलेज स्टूडेंट & भी कई नंगे लड़के, लड़कियों के साथ बंद कमरे में पाये। कांडम्म मिले & मैनेजर ने माना सेक्स रैकट चल रहा है।
हमने तो स्पा के ख़िलाफ़ जंग छेडी है। देखना ये है कब तक पुलिस FIR न करेगी! https://t.co/8MgdYBU8nY
इसके साथ ही कई तरह के आपत्तिजनक सामान भी कमरों से बरामद किए गए। पूछताछ में स्पा सेंटर के मैनेजर ने भी देह व्यापार होने की बात स्वीकार कर ली।
दिल्ली के हर कोने पे स्पा है। पुलिस MCD की नाक के नीचे धंधा चल रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 5, 2019
इस स्पा में भी नंगे लड़के बंद कमरे में लडकी के साथ पाए गये।
बिना रुके & डरे हम स्पा सेंटर का भांडा फोड़ेंगे।
आप 181 पे कोल करके कम्प्लेंट करें। ये मुहीम तब तक जारी है जब तक MCD पुलिस ये गंदगी ख़त्म न करे! pic.twitter.com/fs9XnOLVGc
स्वाति मालीवाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए लिखा कि हमने स्पा के खिलाफ जंग छेड़ी है। देखना ये है कब तक पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। हम बिना रुके स्पा सेंटर का भंडा फोड़ेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास के स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार की सूचना देने के लिए लोग 181 पर कॉल कर के शिकायत करें।