{"_id":"5f12902e368cab54f8086413","slug":"brothel-racket-kingpin-sonu-punjaban-consume-poison-like-medicine-in-tihar-admitted-in-deen-dayal-hospital-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में बंद सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में बंद सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
Sat, 18 Jul 2020 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
सोनू पंजाबन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की कुख्यात सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन ने तिहाड़ जेल में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सोनू पंजाबन तिहाड़ के जेल नम्बर 6 में बंद है। बीते दिनों उसे एक केस में पहली बार दोषी करार दिया गया है। हालांकि अभी उसकी सजा का एलान होना बाकी है।
सोनू पंजाबन पर दिल्ली के कई थानों के अलावा देश के कई राज्यों में बड़ा संगठित सेक्स रैकेट चलाने का मामला दर्ज है। सोनू पर मकोका के तहत भी केस दर्ज किया गया था। सोनू पंजाबन इतना बड़ा नाम हो गई थी कि, उसके किरदार पर बॉलीवुड में फिल्में भी बनने लगी थीं। फुकरे फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार असल जिंदगी की सोनू पंजाबन का किरदार ही है।
विज्ञापन