फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brothel In House In Prashant Vihar Police Caught Broker And Master Mind

किराए के मकान में देह व्यापार: 43 साल की महिला लाती थी लड़कियां, पुलिस ने मारा छापा...सच सामने आया तो सब सन्न

Thu, 28 Sep 2023 07:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

आरोपी महिला सहयोगी के साथ प्रशांत विहार में किराए पर मकान लेकर यहां देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लड़कियों को यहां बुलाती थी। उसका सहयोगी ग्राहकों को लेकर आता था।

विज्ञापन
Brothel In House In Prashant Vihar Police Caught Broker And Master Mind
प्रशांत विहार में मकान में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। एक महिला अपने सहयोगी के साथ धंधे को चला रही थी। पुलिस ने महिला सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो ग्राहक हैं। पुलिस ने यहां से 17 लड़कियों को छुड़ाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस जिले में चल रहे देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य पर लगातार निगरानी रख रही थी। 27 सितंबर को प्रशांत विहार थाना पुलिस को इलाके के एक मकान में देह व्यापार होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने उस मकान में एक नकली ग्राहक भेजकर सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां रैकेट चलाने वाली 43 साल की एक महिला और उसका कन्हैया नगर निवासी 32 साल का सहयोगी मिला। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी 23 साल के दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 17 लड़कियों को यहां से सकुशल छुड़ाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ आईटीपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला सरगना अपने पति के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। वह अपने सहयोगी के साथ प्रशांत विहार में किराए पर मकान लेकर यहां देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वह दिल्ली के विभिन्न इलाके से लड़कियों को यहां बुलाती थी। उसका सहयोगी ग्राहकों को लेकर आता था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यहां से छुड़ाई गईं लड़कियों से भी पूछताछ कर धंधे के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed