{"_id":"251e5efbe5478783c5949143992fadfa","slug":"brokers-are-active-in-army-recruitment-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: सेना भर्ती में भी दलालों का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: सेना भर्ती में भी दलालों का साया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सेना में होने वाली भर्ती के ऊपर भी दलालों का साया मंडरा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में धांधली के अंदेशे को लेकर सेना भी सतर्क है। इसी के चलते यहां आने वाले लोगों पर नजर रखने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। नोटिस चस्पा कर अभ्यर्थियों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पांच नवंबर से चल रही गुड़गांव मंडल की भर्ती प्रक्रिया में गुड़गांव के अलावा मेवात, फरीदाबाद, पलवल और दिल्ली को भी शामिल किया गया है। जाहिर है भर्ती प्रक्रिया को लेकर रोजाना काफी तादाद में आसपास के राज्य और जिलों से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में धांधली न हो, इसके लिए सेना की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के मुख्यद्वार पर ही अभ्यर्थियों को रोककर केवल बारी के आधार पर ही उन्हीं की एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन
बकायदा यहां पर पंपलेट में नोटिस चस्पा दिया गया है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहने की बात कही गई है। इसके अलावा यहां सेना के जवानों को भी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
शुक्रवार को यहां जवानों ने कई संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की। जिसमें लोगों को यहां गेट से भी दूर कर दिया गया। इस बारे में सेना के अधिकारियों ने बोलने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने पोस्टर को लेकर अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर ध्यान रखने की बात कही है।