{"_id":"bb5ef3a2fb1e05542c738ab774d83bf8","slug":"broken-marriage-the-girl-took-off-his-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटी तो लड़की ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटी तो लड़की ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 18 May 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
शादी टूटने से दुखी एक युवती ने खुदकुशी कर ली तो प्रेम विवाह के कुछ माह बाद एक युवक ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूर्या विहार निवासी राम अवतार की 24 वर्षीय बेटी कंचन ने रविवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कंचन का विवाह कुछ दिन पहले ही तय हुआ था।
विज्ञापन
किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। इससे दुखी होकर युवती ने खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत से दुखी पिता राम अवतार ने कुछ भी बताने से इनकार किया। पल्ला चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
दस माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद परिवार से अलग एसी नगर में किराये के मकान में रह रहे हरेंद्र ने रविवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से दुखी डबुआ कॉलोनी निवासी पिता रामजीलाल ने बताया कि हरेंद्र करीब दस माह से अलग रह रहा था।
काम न मिलने की वजह से उलझन में रहता था। एसएचओ कोतवाली भरत सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।