{"_id":"046b39907d31073590094dbd9ac400d1","slug":"broke-own-engineering-student-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में इंजीनियरिंग छात्र ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में इंजीनियरिंग छात्र ने तोड़ा दम
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र स्थित धौज में इंजीनियरिंग के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
उसकी तबीयत खराब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
22 वर्षीय मोहम्मद तालीम अनवर धौज स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था। वह मूल रूप से बिहार के सीवान का निवासी था और एक पीजी में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह किसी ने सूचना दी कि कमरे में से तालीम के कराहने की आवाज आ रही है। सूचना के बाद पीजी में पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाल कर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस का कहना है कि अस्पताल में तालीम की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने पर बुधवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।