दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, नजदीकी का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला के शास्त्री नगर इलाके में बुधवार शाम हथियार बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के कर्मचारियों से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान हेलमेट पहने दोनों बदमाशों ने कर्मचारियों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया।
लूट के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद उत्तरी जिला पुलिस लूट में किसी खास जानकार का हाथ होने की आशंका जता रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित सचिन बंसल परिवार के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहते हैं। सचिन बंसल पेशे से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) हैं। इन्होंने खुद की अपनी कंपनी खोली हुई है, शास्त्रीनगर इलाके में इनका दफ्तर है।
बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए और पिस्टल तान दी
बुधवार दोपहर को सचिन ने अपने दो कर्मचारी मोनू कुमार व अमन को चांदनी चौक में एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये लेने के लिए भेजा था। सचिन के मुताबिक मोनू व अमन कारोबारियों से रुपये लाकर बैंक में जमा कराने का काम करते हैं।
रुपये लेकर मोनू व अमन जैसे ही अपने दफ्तर के सामने पहुंचे इस बीच बाइक सवार दो बदमाश भी वहां पहुंच गए और पिस्टल दिखाकर दोनों से रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। दोनों डर गए और उन्होंने बैग छोड़ दिया। बदमाश रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। मोनू व अमन ने मामले की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी।