फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Britisher abuses at New Delhi Railway Station

रेलवे स्टेशन पर अंग्रेज दंपत्ति से बदसलूकी

Tue, 30 Dec 2014 08:45 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
Britisher abuses at New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण को पत्नी समेत आए अंग्रेज के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उसके कपड़े फांड दिए गए। इससे अग्रेंज दंपत्ति इतना आहत हुई कि फिर कभी भारत न आने की कसम खा ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहली बार भारत भ्रमण पर आए अंग्रेज दंपत्ति जब नई दिल्ली स्टेशन से बाहर आई, तो वहां दलालों ने उन्हें घेर लिया। कुछ देर बार दलाल आपस में अंग्रेज दंपत्ति को लेकर आपस में लड़ने लगे और पति-पत्नी से खींचतान शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह देख अंग्रेज दंपत्ति ने उन दोनों ही दलालों को वहां से जाने चले जाने को कहा और किसी और के साथ जाने के लिए बातचीत करने लगे। इस पर दोनों दलाल गुस्से से लाल-बाल होने लगे और उनकी शर्ट फाड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी मदद को नहीं बड़े हाथ

Britisher abuses at New Delhi Railway Station

इस शर्मनाम घटना से भी अधिक शर्मनाक वाकया ये है कि अंग्रेज दंपत्ति के साथ बदसलूकी होती रही और लोग तमाशा देखते रहे। यहां तक कि उन्होंने मामले की शिकायत स्टेशन के बाहर लगे आरपीएफके चेकपोस्ट पर भी की, तब भी उनके मदद को कोई नहीं आया।

कुछ देर बाद जब ‌वे किसी तरह उन दलालों से छुटकारा पाकर अजमेरी गेट ‌स्थि‌त अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो (आईटीबी) पहुंचे, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि मामले की जानकारी पर आईटीबी अधिकारी जब तक नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे, तब तक आरोपी दलाल वहां से फरार हो चुके थे।

जबकि पूरे घटनाक्रम का असर ये हुआ कि पहली बार भारत भ्रमण को आए अंग्रेज दंपत्ति इस सलूक के बाद काफी डर गए। जानकारी के मुताबिक जब वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईटीबी की ओर भागते हुए जा रहे थे। और अब उन्होंने कभी भारत न आने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed