रेलवे स्टेशन पर अंग्रेज दंपत्ति से बदसलूकी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण को पत्नी समेत आए अंग्रेज के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उसके कपड़े फांड दिए गए। इससे अग्रेंज दंपत्ति इतना आहत हुई कि फिर कभी भारत न आने की कसम खा ली।
जानकारी के मुताबिक पहली बार भारत भ्रमण पर आए अंग्रेज दंपत्ति जब नई दिल्ली स्टेशन से बाहर आई, तो वहां दलालों ने उन्हें घेर लिया। कुछ देर बार दलाल आपस में अंग्रेज दंपत्ति को लेकर आपस में लड़ने लगे और पति-पत्नी से खींचतान शुरू कर दी।
यह देख अंग्रेज दंपत्ति ने उन दोनों ही दलालों को वहां से जाने चले जाने को कहा और किसी और के साथ जाने के लिए बातचीत करने लगे। इस पर दोनों दलाल गुस्से से लाल-बाल होने लगे और उनकी शर्ट फाड़ दी।
शिकायत के बाद भी मदद को नहीं बड़े हाथ
इस शर्मनाम घटना से भी अधिक शर्मनाक वाकया ये है कि अंग्रेज दंपत्ति के साथ बदसलूकी होती रही और लोग तमाशा देखते रहे। यहां तक कि उन्होंने मामले की शिकायत स्टेशन के बाहर लगे आरपीएफके चेकपोस्ट पर भी की, तब भी उनके मदद को कोई नहीं आया।
कुछ देर बाद जब वे किसी तरह उन दलालों से छुटकारा पाकर अजमेरी गेट स्थित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो (आईटीबी) पहुंचे, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि मामले की जानकारी पर आईटीबी अधिकारी जब तक नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे, तब तक आरोपी दलाल वहां से फरार हो चुके थे।
जबकि पूरे घटनाक्रम का असर ये हुआ कि पहली बार भारत भ्रमण को आए अंग्रेज दंपत्ति इस सलूक के बाद काफी डर गए। जानकारी के मुताबिक जब वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईटीबी की ओर भागते हुए जा रहे थे। और अब उन्होंने कभी भारत न आने का निर्णय किया है।