फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   British citizen arrested with satellite phone from IGI airport

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट से सेटेलाइट फोन के साथ ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
British citizen arrested with satellite phone from IGI airport
फाइल फोटो
दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार शाम सीआईएसएफ ने तलाशी के दौरान ब्रिटिश नागरिक जेरेंट चार्ल्स हग्स के हैंडबैग से सेटेलाइट फोन बरामद किया।
विज्ञापन


आरोपी जेट एयरवेज की फ्लाइट से लेह जाने का प्रयास कर रहा था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने शुरूआती पूछताछ के बाद विदेशी नागरिक व फोन को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। इधर, दिल्ली पुलिस ने इंग्लैंड दूतावास को सूचित कर विदेशी नागरिक से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.20 बजे चार्ल्स हग्स नामक शख्स आईजीआई एयरपोर्ट पर मौजूद था। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गई। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने विदेशी नागरिक को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

आखिर लेह जैसे संवेदनशील इलाके में वह सेटेलाइट फोन लेकर क्यों जा रहा है था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed