फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bride refused to marry due to love affair in Noida

Noida: बारात लेकर पहुंचे दुल्हे को खाली हाथ पड़ा लौटना, दुल्हन ने शादी से किया इनकार; किसी और से करती है प्यार

Sat, 20 Apr 2024 10:08 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Apr 2024 10:08 PM IST
सार

दिल्ली से बारात लेकर जेवर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह दुल्हन का किसी और से प्रेम बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bride refused to marry due to love affair in Noida
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से बारात लेकर दुल्हन लेने जेवर पहुंचे दूल्हे को नाटकीय घटनाक्रम के बाद बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दुल्हन ने प्रेमी के चक्कर में शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पहले ही प्रेमी से बारात में विघ्न डालने की आशंका जताई थी, जिसके बाद बारात आने से पहले ही पुलिस प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले गई थी। बुजुर्गों के समझाने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार भी हुई, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष के लोगो ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति पिछले पांच साल से जेवर कस्बे में ही मजदूरी का काम करता है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने कस्बे के कुछ लोगों से बेटी की शादी में मदद करने को कहा। इसके बाद वेदप्रकाश गर्ग और उनके साथियों ने शादी में मदद की। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गईं। शुक्रवार दोपहर बारात भी देवी मंदिर पर पहुंच गई। खाना खाने के बाद जब शादी की बात आई तो दुल्हन ने शाहदरा क्षेत्र से बारात लेकर आये दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने किसी की बात नहीं मानी। कुछ देर बाद दुल्हन को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले जा चुकी है। कुछ बुजुर्गों ने भी उसे समझाया तो दुल्हन ने शादी के लिए हां कह दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दूल्हा और उसके परिजनों ने प्रेमी की जानकारी होने पर दुल्हन से शादी करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी पर बारात में उपद्रव करने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उसे सुबह ही पुलिस ने घर से लाकर थाने पर बिठा लिया था। दुल्हन ने दिल्ली से आए दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed