फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bride family broke marriage by saying that jewellery was fake In Ghaziabad

UP: गहनों को नकली बताकर दुल्हन के घरवालों ने किया हंगामा, तीन फेरों के बाद टूटी शादी; पुलिस हिरासत में दूल्हा

Thu, 17 Apr 2025 03:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

मेरठ के गंगा नगर से मोदीनगर के कादराबाद आई बारात में नकली ज्वेलरी के विवाद के कारण तीन फेरों बाद शादी टूट गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर झूठ बोलकर रिश्ता तय करने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
bride family broke marriage by saying that jewellery was fake In Ghaziabad
दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगा नगर से मोदीनगर के कादराबाद में आई एक बारात में उस समय हंगामा मच गया, जब नकली ज्वेलरी के विवाद के कारण शादी तीन फेरों के बाद टूट गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर झूठ बोलकर रिश्ता तय करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गंगा नगर से बारात कादराबाद पहुंची थी। विवाह की रस्में शुरू हुईं और तीन फेरे पूरे हो चुके थे। इसी दौरान दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हे के परिवार द्वारा दी गई ज्वेलरी कथित तौर पर नकली थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी रोक दी।
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के परिवार ने रिश्ता तय करने के लिए झूठ बोला और नकली ज्वेलरी देकर धोखा दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया। मोदीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दूल्हे, उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग नकली जूलरी के इस विवाद पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed