{"_id":"226d6c87d71c4d1df128b18524bde1f7","slug":"bribery-charges-on-shivcharan-lal-sharma-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पोता बोला, दादा को बर्खास्त करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पोता बोला, दादा को बर्खास्त करो
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में अपने पीए द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत लिए जाने के आरोपों में घिरे श्रम राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा के पोते अनूप शर्मा ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी विकास मंच के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने राज्यपाल से अपने दादा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंत्री के पीए ने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि मंत्री के कहने पर ही रिश्वत ली होगी। अनूप शनिवार को सेक्टर-16 स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री का पीए बिना मंत्री के समर्थन से इन कार्यों को अंजाम नहीं दे सकता, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि मंत्री का असली चेहरा जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि आज श्रममंत्री के पास अकूत दौलत है, कई फार्म हाउस हैं। यह सब कहां से आए हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
अनूप शर्मा ने कहा कि न्यू टाउन में कोई भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है, तो कोई गुंडागर्दी पर उतर आया है। अभी हाल में एक प्रत्याशी के गुंडों ने एक विशेष सक्षम व्यक्ति को सरेआम पीटा, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अनूप शर्मा ने ऐलान किया कि न्यू टाउन से वो विधानसभा का चुनाव लड़कर भ्रष्ट नेताओं और गुंडों को सत्ता से दूर भगाएंगे। उल्लेखनीय है कि अनूप शर्मा अपने दादा से पारिवारिक विवाद होने के बाद अलग हो गए थे।