फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breakdown of Power Station Black Out in Ghaziabad

पावर स्टेशन में ब्रेकडाउन से गाजियाबाद में ब्लैक आउट

Sun, 18 May 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 18 May 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of Power Station Black Out in Ghaziabad
भयंकर गर्मी में लोगों को लंबे पावर कट का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 10:05 बजे मुरादनगर ट्रांसमिशन पावर स्टेशन फेल हो गया। 400 केवीए के इस पावर स्टेशन के तीनों ट्रांसफार्मर ठप हो गए। इससे महानगर की पावर सप्लाई ट्रिप हो गई। कारपोरेशन अफसरों के अनुसार रात में ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


महानगर में बिजली शुक्रवार से ही परेशान कर रही थी। बार-बार पावर कट हो रहा था। ट्रांसमिशन के निर्देश पर शहर में रोस्टिंग भी शुरू कर दी गई थी। इसके बावजूद ट्रांसमिशन पावर स्टेशन ओवरलोड चल रहे थे। शनिवार शाम से लगातार एक-एक क्षेत्र में रोस्टिंग कर लोड नियंत्रित किया जा रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 10:05 बजे मुरादनगर ट्रांसमिशन पावर स्टेशन अचानक ठप हो गया। इसके चलते विशेषज्ञों की टीम मौके पर बुलाई गई। जांच के बाद इंजीनियरों की टीम ने बताया कि 400 केवीए पावर सप्लाई के तीनों ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए हैं। 400 केवीए बड़ी लाइन का तार टूटकर इनके ऊपर गिर गया था। जिससे तीनों ट्रांसफार्मर एक साथ ट्रिप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नेहरूनगर, पटेलनगर, कविनगर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर, मेरठ रोड, वैशाली, साहिबाबाद, अर्थला, राजेंद्रनगर, इंदिरापुरम, वशुंधरा और शालीमार गार्डन आदि क्षेत्रों में ठप हो गई।

एसई ट्रांसमिशन एसपी राम ने बताया कि विशेषज्ञों को इनको ठीक करने पर लगा दिया गया है। रात में ही किसी समय सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed