चांदनी चौक में बस ने 5 को कुचला, चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बेहद घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक में बस का ब्रेक फेल होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित बस ने पांच लोगों को कुचल दिया।
कुचले गए पांच में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। डीटीसी की क्लस्टर बस का अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।
घटना के बाद पता चला कि ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था और उसकी भी मौत हो गई है। अनियंत्रित बस ने सड़क पर खड़े पांच वाहनों को भी टक्कर मारी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने तुरंत कार्यवाई करते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।
एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल चुकी है डीटीसी
बता दें कि पांच सितंबर को ही दक्षिणी दिल्ली में डीटीसी बस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया था जिसमें तीनों की ही मौत हो गई थी।
दर्दनाक बात ये थी कि इस दुर्घटना में तीन पीढ़ी के लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। तीन साल का राघव अपने पिता आशीष और दादी शकुंतला के साथ मोटसाइकिल पर सवार थे।
ये तीनों ही अपने किसी परिचित को देखने अस्पताल जा रहे थे। दक्षिणी दिल्ली के एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार लोफ्लोर डीटीसी बस ने तीनों को कुचल दिया था।