फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breach in the security of foreign ministers, women reached Vijay Chowk

Delhi : विदेश मंत्रियों की सुरक्षा में सेंध, विजय चौक पर पहुंचीं महिलाएं, संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिस समय बैठक चल रही थी उसी समय दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पहुंच गईं। महिलाओं ने  काफी देर तक नारेबाजी की।

विज्ञापन
Breach in the security of foreign ministers, women reached Vijay Chowk
राष्ट्रपति भवन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के तहत राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेशी मंत्रियों की चल रही बैठक के दौरान 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पर पहुंच गईं। महिलाओं ने  काफी देर तक नारेबाजी की। विजय चौक पर महिलाओं के पहुंचने से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरा मच गई। 
विज्ञापन


खालिस्तान हमले के इनपुट के बाद विदेश मंत्रियों की सुरक्षा के कड़े आदेश हैं। पुलिस ने महिलाओं को तुरंत हिरासत में ले लिया। संसद मार्ग थाने में  महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर 4 से 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकार इसे सुरक्षा में सेंध बता रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिस समय बैठक चल रही थी उसी समय दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं विजय चौक पहुंचकर डोकलामा, गलवा घाटी में सेना का अपमान और चीन का किया जा रहा है सम्मान। इसके बाद इन महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।  नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा 188के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी महिलाओं की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed