बदमाशों ने छीना मोबाइल, युवती ने बाइक खींचकर गिराई, फिर जो हुआ वो कर देगा दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में सक्रिय बाइक सवार मोबाइल लुटेरों को बीटेक की एक साहसी छात्रा ने सबक सिखाने का प्रयास किया। छात्रा न केवल आरोपियों से भिड़ गई बल्कि उसने बदमाशों की बाइक को पकड़कर दो बार जमीन पर गिरा दिया।
छात्रा अकेली बदमाशों का सामना करती रही और मौके पर जमा हुए लोग मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। इसका लाभ उठाकर बदमाशों ने छात्रा की गर्दन और हाथ पर हमला कर दिया और फरार हो गए। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मूलरूप से ओडिशा निवासी प्रियंका गर्ग सोमवार को अपने माता-पिता के साथ नॉलेज पार्क थाने पहुंची। छात्रा ने बताया कि शनिवार रात नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रही थी। जगत फार्म बाजार के पास उतरकर सड़क पार कर हॉस्टल के लिए निकली थी। तभी ईशान गोलचक्कर के पास बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
लड़की का कर देगा दंग लेकिन भीड़ की कायरता से हो जाएंगे शर्मसार
प्रियंका ने साहस दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की बाइक पकड़कर खींच ली। इससे बदमाश बाइक समेत नीचे गिर गए। बदमाशों ने फिर से उठकर भागने की कोशिश की। इस बार भी प्रियंका ने बदमाशों की बाइक खींचकर सड़क पर गिरा दी।
बौखलाए बदमाशों ने किया छात्रा पर हमला छात्रा के साहस दिखाते हुए दो बार बाइक समेत नीचे गिराने से बदमाश बौखला गए। इस बीच मौके पर लोग भी जमा हो गए। कई राहगीर, वाहन और ऑटो चालक मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी ने भी छात्रा का साथ देने और बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।
वहीं, बदमाशों ने छात्रा पर हमला कर दिया। इससे प्रियंका की गर्दन और हाथ पर चोट आई और बदमाश मोबाइल लूटकर भागने में कामयाब हो गए। छात्रा के पिता बीबी करण ने बताया कि अगर उनकी बेटी की किसी ने मदद की होती तो बदमाश पकड़े जाते। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।