फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brake failure bus Ran on the highway, To hit four car-auto collision

हाईवे पर दौड़ी ब्रेक फेल बस, कार-आटो में मारी टक्कर

Thu, 06 Aug 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 06 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
 brake failure bus Ran on the highway, To hit four car-auto collision

हाईवे-58 पर सौंदा रोड के पास मेरठ की ओर से आ रही भैसाली डिपो की बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। अनियंत्रित बस की टक्कर से चार कार क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। क्षतिग्रस्त कारों के हाईवे पर खड़ी होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कारों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया है। दुर्घटनास्थल के पास कांवड़ सेवा शिविर भी लगा था। गनीमत रही कि बस केवल वाहनों से टकराई। यदि शिविर में घुस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैसाली डिपो की बस बुधवार शाम करीब छह बजे मेरठ से आनंद विहार जा रही थी। सौंदा रोड के पास बस के ब्रेक फेल गए। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।

बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही चार कारों एवं आटो को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कारों के सड़क पर आड़ा तिरछा होने से हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल आटो चालक विजय निवासी श्रीनगर कालोनी मोदीनगर में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

वहीं, क्षतिग्रस्त कारों में सवार अनुज उत्तमनगर दिल्ली, रविंद्र शर्मा सुलतानपुर मुरादनगर, केशव मोहन शास्त्रीनगर गाजियाबाद एवं सुरेंद्र सिंह राजनगर गाजियाबाद घायल हो गए।


चारों कार वाले मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस ने क्रेन के जरिए कारों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद 30 मिनट में पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी।

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि बस मौके पर छोड़कर चालक एवं परिचालक भाग गए थे। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed