{"_id":"5cbd1b15bdec22145a0ec2c1","slug":"boys-break-70-vehicles-glasses-in-janakpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने लाठी-डंडों से 70 वाहनों के शीशे तोड़े, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने लाठी-डंडों से 70 वाहनों के शीशे तोड़े, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Mon, 22 Apr 2019 07:08 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात लड़कों ने तोड़े कार के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी इलाके में शनिवार रात लाठी-डंडे से लैस युवकों ने 70 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इलाके के लोगों को सुबह घटना का पता चला। युवकों ने बस, आरटीवी और कार को नुकसान पहुंचाया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जनकपुरी के असालतपुर गांव के लोगों ने रविवार सुबह देखा कि सड़कों पर कांच के टुकड़े पड़े हैं।
विज्ञापन
गलियों व मुख्य रास्ते में खड़े करीब 70 गाड़ियों के शीशे टूटे थे। लोगों को गार्ड ने बताया कि रात में करीब 15 युवक इलाके में लाठी-डंडे और पत्थर से वाहनों के शीशों को तोड़ रहे थे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर वहां से भागे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर हमला करने वालों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन