फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy threat girl of uploading obscene material on net to rape her

नेट पर अश्लील फोटो डालने दी धमकी

Sun, 13 Dec 2015 10:50 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
boy threat girl of uploading obscene material on net to rape her

सत्संग में जाने वाली किशोरी को दो दोस्तों ने बातों के जाल में उलझा कर उसके साथ मिलना जुलना शुरू किया। एक ने शादी करने का झांसा दे किशोरी को पार्क, होटलों में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


किशोरी ने विरोध किया तो उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डालने और मां-बाप को जान से मारने की धमकी दे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के मुताबिक वह जून 2015 में नाबालिग थी। अनखीर चौक के पास स्थित एक मंदिर में 8 से 18 जून 2015 तक सत्संग का आयोजन हुआ था। परिवार वालों के साथ वह भी सत्संग में शामिल होने जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क बुलाकर की अश्लील हरकतें

boy threat girl of uploading obscene material on net to rape her

सत्संग में सेवा करने वाले सेक्टर 23 संजय कॉलोनी निवासी अशोक कुमार और सेक्टर 68 निवासी राजीव अग्रवाल उर्फ बंटी से उसकी जान पहचान हो गई। पीड़िता के मुताबिक अशोक ने उसे बताया कि वह बहुत बड़े घर का है और उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा।

महंगे गहने आदि देने का झांसा देकर अशोक ने कहा कि जब वह बालिग हो जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद अशोक ने उसे मिलने के लिए पार्क और होटलों में बुलाना शुरू किया।

अशोक का दोस्त राजीव अग्रवाल उर्फ बंटी अपनी कार में किशोरी को बैठा कर दोनों को मिलाने के लिए होटल और पार्क ले जाता था। एक दिन अशोक ने उसे सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

होटल ले जाकर रेप का भी किया था प्रयास

boy threat girl of uploading obscene material on net to rape her

एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया लेकिन किशोरी विरोध कर दिया। इससे गुस्सा कर अशोक ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने मोबाइल फोन में उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखा किसी को बताने पर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि अशोक मोबाइल फोन की फोटो सत्संग में सबको दिखा कर परिवार को बदनाम करने और माता-पिता की हत्या करने की भी धमकी देता था।

एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed