फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy stabbed his uncle to death for joking with his mother in Delhi s pandav nagar

मां से मजाक न हुआ बर्दाश्त: लड़के ने फूफा पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- मुझे ये हरकत देख आया गुस्सा

Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
सार

अपने साले की मौत पर मेरठ के किठौर का रहने वाला विजय दिल्ली के पांडव नगर इलाके में आया था। यहां तेहरवी में शामिल होने के बाद वह अपने दूसरे साले के घर चला गया। यहां वह अपनी साले की पत्नी से मजाक करने लगा। यह बात महिला के बेटे को नागवार गुजरी। गुस्से में उसने अपने फूफा पर चाकू से हमलाकर जान ले ली। 

विज्ञापन
Boy stabbed his uncle to death for joking with his mother in Delhi s pandav nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मां से मजाक करना एक युवक को नागवार गुजरा और उसने फूफा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मजाक का विरोध करने पर फूफा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। मृतक अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मेरठ से आया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त किठौर, मेरठ, यूपी निवासी विजय (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ मेरठ में रहता था। उनका कोई बच्चा नहीं है। कुछ दिना पहले कोटला गांव पांडव नगर निवासी उनके साले सुभाष की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। विजय गुरुवार को अपने साले के तेरहवीं में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे।

विज्ञापन

विजय दिन में तेरहवीं में शामिल होने के बाद वह रात में पास ही रहने वाले अपने दूसरे साले के घर चला गया। जहां पर कुछ रिश्तेदारों के साथ शराब पीने लगा। इस दौरान विजय अपने साले की पत्नी से मजाक करने लगा। यह बात वहां बैठे साले के बेटे आकाश को नागवार गुजरी।

आकाश के विरोध करने पर विजय ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिससे आहत होकर आकाश सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और विजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिवार वालों ने उसे पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आकाश को फूफा की मौत का पता चला तो खुद ही थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मकसद फूफा की हत्या करने का नहीं था। मां से मजाक करते देख उसे गुस्सा आ गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया। विजय के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि वारदात में परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed