{"_id":"5e4006788ebc3ee5ef114524","slug":"boy-killed-girl-after-not-giving-mobile-to-play-game-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर बच्ची ने मार दिया था पत्थर, नाबालिग ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर बच्ची ने मार दिया था पत्थर, नाबालिग ने ले ली जान
Sun, 09 Feb 2020 06:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर मारने से गुस्साए नाबालिग ने की थी पांच साल की बच्ची की हत्या। सीसीटीवी फुटेज की मदद से निहाल विहार थाना पुलिस आरोपी नाबालिग तक पहुंची और उसे हत्या के आरोप में पकड़ लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर बच्ची ने उसे पत्थर मार दिया था। जिससे वह काफी गुस्से में था। पुलिस आरोपी को जुबनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह निहाल विहार के एक खाली प्लॉट में पांच साल की बच्ची का शव मिला था। जांच में पता चला कि बच्ची एक दिन पहले शाम में अपने घर के पास से गायब हो गई थी। बच्ची की सिर कुचल कर हत्या की गई थी। बच्ची के गायब होने के बाद पेशे से ड्राइवर उसके पिता ने उसकी तलाश की लेकिन बच्ची के न मिलने पर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया। बच्ची के शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान बच्ची के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एक फुटेज में बच्ची के घर के सामने रहने वाले 15 साल के किशोर को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया। इस खुलासे के बाद किशोर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अकसर बच्ची को अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलने के लिए देता था। कुछ दिन पहले फोन नहीं देने पर बच्ची ने उसे पत्थर मार दिया था जिससे उसके सिर पर चोट लगी थी। उसके बाद से ही वह गुस्से में था और बच्ची की हत्या करना चाहता था। घटना वाली शाम वह बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।