फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy killed by Mob lynching in delhi

भीड़ हिंसा: दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

Sun, 16 Sep 2018 04:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
Boy killed by Mob lynching in delhi
Mob lynching in delhi
राजधानी दिल्ली में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अमित (21) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात लोनी गोल चक्कर के पास उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने पांच-छह युवकों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमित सी-45, पुरानी सीमापुरी में परिवार के साथ रहता था। वह अपने पिता किशन के साथ गगन विहार, भोपरा में मोबाइल की दुकान पर बैठता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे अमित दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला। 
विज्ञापन

लोगों ने पीट-पीटकर अमित की हत्या कर दी

बताया जा रहा है कि रास्ते में लोनी गोल चक्कर के पास उसका झगड़ा किसी बात पर चार-पांच लड़कों से हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने पीट-पीटकर अमित की हत्या कर दी। आरोपियों ने अमित का गला भी घोंटा। उधर, देर रात पिता किशन घर लौट रहे थे तो लोनी गोल चक्कर पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। वहां उन्होंने अमित को अचेत पड़ा देखा।

फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने बताया कि अमित के खिलाफ चोरी का एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed