{"_id":"5afc49984f1c1bd1408b5c4e","slug":"boy-drowns-in-water-treatment-plant-at-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गए किशोर की हुई मौत, तैरती मिली डेडबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गए किशोर की हुई मौत, तैरती मिली डेडबॉडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 17 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव चंदू में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक किशोर का शव पानी में तैर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को प्लांट से बाहर निकलवाया।
इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शवगृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नहाने के लिए आया था और वह नहाते वक्त प्लांट में डूब गया। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।