फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy could not get married with girl then he started sending obscene videos

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस

Tue, 19 Jul 2022 02:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 02:09 AM IST
सार


अंकित के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। इसके बाद परिवार वालों ने लड़की शादी कहीं और कर दी थी। आरोपी युवक अंकित बंसल शादी टूटना बर्दास्त नहीं कर सका और उसने लड़की की शादी तुड़वाने की साजिश रची।

विज्ञापन
boy could not get married with girl then he started sending obscene videos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज है, इस कारण लड़की के परिवार वालों ने रिश्ता करने से मना कर दिया। परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और कर दी। इस पर आरोपी युवक चिढ़ गया और उसने लड़की की शादी तुड़वाने के लिए उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उनकी अश्लील वीडियो बनाई और लड़की के पति व रिश्तेदारों को भेजने लग गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी की करतूतों से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने आरोपी तुगलकाबाद निवासी अंकित बंसल (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल व सिमकार्ड बरामद कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के अनुसार वजीराबाद इलाके में रहने वाली 22 लड़की ने उत्तरी जिले की साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर को शिकायत दी थी कि उसकी हाल ही में शादी हुई है। कोई अनजान व्यक्ति उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति, दोस्तों और ससुराल वालों को इंस्टाग्राम पर भेज रहा है। आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों को भी ऐसी वीडियो लगातार भेज रहा है। मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन तोमर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने इंस्टाग्राम से उस आईपी एड्रेस व मोबाइल नंबर का पता लगवाया, जिसका इस्तेमाल इंस्टाग्राम आईडी बनाने में हुआ था।
विज्ञापन


आईपी एड्रेस का पता लगते ही आरोपी अंकित बंसल की पहचान हो गई। पुलिस ने गाजियाबाद, यूपी निवासी अंकित बंसल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तुगलकाबाद गांव का रहने वाला है। जांच में पता लगा कि लड़की के परिवार वालों ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। शादी की बात चल रही थी और लड़का-लड़की बात करने लग गए थे। तभी लड़की वालों को पता लग गया कि अंकित का अपराधिक रिकॉर्ड है तो वह पीछे हट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। इसके बाद परिवार वालों ने लड़की शादी कहीं और कर दी थी। आरोपी युवक अंकित बंसल शादी टूटना बर्दास्त नहीं कर सका और उसने लड़की की शादी तुड़वाने की साजिश रची। उसने फर्जी इंस्टग्राम फर्जी आईडी बनाई और युवती की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें अश्लील बना लिया। इसके बाद वह लड़की के पति व रिश्तेदारों को भेजने लगा। वह अभी एसएससी की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed