फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy commits suicide in delhi when mother scolded for mobile

मां ने मोबाइल के लिए डांटा तो किशोर ने लगा ली फांसी, जहांगीरपुर में भी गई एक जान

Wed, 12 Aug 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Boy commits suicide in delhi when mother scolded for mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर मां ने बेटे को डांट दिया। इस बात से नाराज होकर बेटे ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त आशु (14) के रूप में हुई है। परिजनों ने बेटे को फांसी पर लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मधु विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आशु परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता काकू, मां, दादा व अन्य सदस्य हैं। आशु के पिता घर के नीचे ही परचून की दुकान चलाते हैं। आशु अक्सर मोबाइल पर गेम खेलता था। मंगलवार को मां ने उसे मोबाइल पर न खेलकर पढ़ाई करने के लिए कहा। मां के डांटने पर आशु नाराज हो गया। कुछ ही देर बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखकर फौरन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने किराए के लिए दबाव बनाया तो परेशान युवक ने लगा ली फांसी...
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त लिलेश कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। लिलेश के परिवार ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक किराया देने का दबाव बना रहा था। लॉक डाउन की वजह से उसका कामधंधा चौपट था। ऐसे में वह किराया नहीं दे पा रहा था। पुलिस परिजनों के आरोपों की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक लिलेश परिवार के साथ ई-ब्लॉक, दूसरी मंजिल किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और ढाई साल का एक बेटा है।  लिलेश जूस की रेहड़ी लगाता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका काम धंधा चौपट था। ऐसे में उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। परिवार का आरोप है कि उसका मकान मालिक किराया देने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसे में लिलेश काफी हताश और परेशान था। 


मंगलवार सुबह उसका साला भी घर पर आया हुआ था। इस बीच उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो फौरन उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों के आरोपों पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed