{"_id":"5ba7f45d867a557fe732bf66","slug":"boy-attack-on-minor-girl-for-not-accepting-marriage-proposal-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करना किशोरी को पड़ा भारी, प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करना किशोरी को पड़ा भारी, प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
demo
कृष्णा नगर इलाके में एक सनकी युवक ने शादी से इंकार करने पर 17 वर्षीय किशोरी को धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसकी मां को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी शादी नहीं करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
मां को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि किशोरी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी आशु उर्फ भूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सलमा (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शंकर नगर विस्तार, कृष्णा नगर में रहती है। दो साल पूर्व हेडगेवार अस्पताल में सलमा की मुलाकात आशु से हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
सलमा ने आशु से दूरी बनानी शुरू कर दी।
दोनों की दोस्ती हुई और अक्सर उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ माह पूर्व आशु के परिजनों ने सलमा के परिवार से दोनों की शादी की बात की तो उसकी मां वे सोचकर जवाब देने के लिए कहा। इसके बाद सलमा ने आशु से दूरी बनानी शुरू कर दी।
शुक्रवार को आशु ने सलमा से मिलने की बात की तो उसने मना कर दिया। शनिवार को सलमा ने आशु का कॉल उठाकर काट दिया। इससे नाराज आरोपी रात 10 बजे सलमा के घर के पास पहुंचकर उसे बातचीत के लिए बुलाया।
बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि आशु ने धारदार हथियार से सलमा पर हमला कर दिया। बेटी की चीख सुनकर मां बचाने आई तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया।