{"_id":"f3a3001aced2de4e17113890eaf26d20","slug":"boxer-with-sarita-devi-was-unfair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज सरिता देवी के साथ हुई नाइंसाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाज सरिता देवी के साथ हुई नाइंसाफी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में खिलाड़ियों के साथ होने वाले भेदभाव से उनका मनोबल टूटता है। मुक्केबाज सरिता देवी के साथ हुई नाइंसाफी के बावजूद उन्हें एक साल का प्रतिबंध झेल बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
इस एक साल के प्रतिबंध में सरिता देवी ट्रेनिंग हासिल कर दमदार वापसी करेंगी। यह बात एनएच-58 स्थित आईएएमआर संस्थान में आयोजित स्कैट प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे ओलंपियन रेसलर और कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने कही।
विज्ञापन
रियो से पहले वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप है लक्ष्य
ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि 2016 में रियो ओलंपिक को लेकर तैयारियां जारी हैं। रियो से पहले अगला लक्ष्य 2015 सितंबर में यूएसए में होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुश्ती को पहले गांव का खेल कहा जाता था। 2008 के बाद कुश्ती में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन और मेडल की बरसात होने के बाद अब कुश्ती गांव के साथ शहरों के युवाओं की पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेसलिंग टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमो में है।
रियो में कम से कम तीन गोल्ड मेडल भारत की झोली में आएंगे। उन्होंने युवाओं को एक अच्छे गुरु के सानिध्य में कुश्ती का प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत की सीख दी।
स्कैट विजेताओं को किया पुरस्कृत
आईएएमआर संस्थान में स्कैट स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन योगेश्वर दत्त, सीबीएसई सचिव वाई के यादव, एजुकेशनल एमीरेट्स डा. जेएल रैना और इंजीनियर आलोक गुप्ता ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव संजय बंसल, संयुक्त सचिव अंशु बंसल, डा. शगुन अग्रवाल, डा. हुमा सिद्दीकी, डा. वैशाली चौधरी, प्रो. अजय त्यागी, डा. बबीता शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।