दबंगों ने थाने में सिपाही को बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरोजनी नगर थाने में तैनात सिपाही को बाइक पर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवकोें को थाने लाना भारी पड़ गया। युवकों के रिश्तेदारों ने थाने में पहुंचकर एक सिपाही की पिटाई कर दी और जबकि दूसरे से गाली-गलौच की।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि मामला दर्जकर दोनों आरोपियों पिलंजी गांव निवासी नवीन और बदरपुर निवासी रजत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेशे से दोनों बांउसर बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सिपाही भूपेंद्र बाइक पर सिपाही अजय के साथ ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें चेन छीनने की कॉल मिली। इस पर दोनों ने स्कूल नंबर-4 के पास वाहनोें की जांच शुरू कर दी। तभी बंगाली स्कूल की ओर से बिना हेलमेट दो युवक बाइक पर आए।
पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। दोनों सिपाहियोें ने पीछा कर बाबू मार्केट के पास पिलंजी गांव निवासी प्रिंस और अंकुश को पकड़ लिया। पूछताछ के लिए दोनों को थाने लाया गया।
कुछ देर में नवीन और रजत थाने आए और सिपाहियों को गाली देने लगे। इसके बाद दोनों भूपेंद्र की पिटाई की पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भूपेंद्र को बचाया।
बाइकर्स ने ऑटो सवार भाइयों पर चलाई गोली
नोएडा सेक्टर-55 स्थित पार्क प्लाजा के पास बाइक सवार तीन लोगों ने रविवार रात ऑटो सवार दो भाइयों पर गोली चला दी। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। गोली ऑटो की बॉडी में लगी। थाना सेक्टर-58 पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि छिजारसी गांव में उसकी किराने की दुकान है। वह रोजाना अपने ऑटो से दुकान आता है। रविवार रात वह दुकान बंद कर अपने भाई गौरव के साथ ऑटो से घर जा रहा था।
इस दौरान सेक्टर-55 में पार्क प्लाजा होटल के पास पीछे से आए यामाहा बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद हमलावर आगे निकल गए और यू टर्न लेकर फरार हो गए। घर पहुंचकर देखा तो ऑटो में पीछे की तरफ गोली का निशान मिला। थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि गोली रंजिश में चलाई गई या किसी अन्य इरादे से, इसकी जांच की जा कर रही है।