{"_id":"658e2209aa40efb21e022413","slug":"bouncer-dies-after-burning-in-fireplace-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अंगीठी की आग में जलकर बाउंसर की मौत, रात के हादसे में अन्य सामान भी हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अंगीठी की आग में जलकर बाउंसर की मौत, रात के हादसे में अन्य सामान भी हुआ खाक
Fri, 29 Dec 2023 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:04 AM IST
सार
विनय की शादी नहीं हुई थी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
फतेहपुरी बेरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अंगीठी से कमरे में आग लगने से बाउंसर विनय अरोड़ा (36) की जलकर मौत हो गई। विनय की शादी नहीं हुई थी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रात 8:33 बजे पुलिस को युवक के जलने की पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद पुलिस न्यू मंगलापुरी स्थित आंगनबाड़ी वाली गली में मकान संख्या 208 में पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर विनय अरोड़ा जली हुई हालत में था। साथ ही, कुर्सी, कपड़े और एक तसले में कुछ अन्य जला हुआ सामान भी पड़ा था।
विज्ञापन