बंद कमरे में थे दोनों, दरवाजा नहीं खोला और लगा ली आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। गांव में चर्चा ऑनर किलिंग की भी है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि गांव निवासी एक मजदूर की 18 वर्षीय पुत्री और गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रविवार रात करीब 9 बजे युवक युवती के घर पहुंचा। दोनों कमरे में थे कि आहट सुनकर परिजन जाग गए। युवती के पिता ने दरवाजा खुलवाना चाहा तो प्रेमी युगल ने दरवाजा नहीं खोला।
बदनामी के डर से खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली
ग्रामीणों के हवाले से एसएसपी ने बताया कि दरवाजा नहीं खोलने पर सजा देने की धमकी मिलने और समाज की बदनामी के डर से दोनों ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटें उठीं तो गांव के लोग एकत्र हो गए।
किसी तरह दरवाजा खोला गया। तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर बुगरासी सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं, प्रेमी युवक को उसके परिजन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। हालांकि गांव में दिनभर ऑनर किलिंग की चर्चा रही।