{"_id":"0430ee5e1cc256498026d62110f76914","slug":"booth-will-be-in-survilince-of-camers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में बिग बॉस की नजर में होंगे गांवों के बूथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में बिग बॉस की नजर में होंगे गांवों के बूथ
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 06 Jan 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में बिग बॉस की नजर रहेगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों के बूथों पर हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
बूथों पर विवादों की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस तरह का कदम उठाया है। बता दें कि जिले के चारों ब्लॉक में 72 गांव संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव शांतिपूर्ण हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील और संवेदनशील गांव तय किए हैं।
विज्ञापन
इन गांवों के बूथों पर जिला प्रशासन खास नजर रख रहा है। जिला प्रशासन द्वारा एक निजी कंपनी के सहयोग से बूथ के प्रवेश द्वार से लेकर वोटर स्लिप देने की प्रक्रिया तक सभी कैमरे में कैद होंगे।
विज्ञापन
एक बूथ पर आबादी के लिहाज से दो से चार वीडियोग्राफर तैनात किए जाएंगे। वीडियोग्राफी करने वाले के लिए जिला प्रशासन पहचान पत्र जारी करेगा।
पूरे जिले में 649 बूथ जिला प्रशासन ने तय किए हैं। पहले चरण में गुडग़ांव और सोहना में चुनाव होना है। सोहना के 10-10 गांवों को अति संवेदनशील व संवेदनशील तय किया है।