फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Booth app will be used in Delhi assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार होगा बूथ एप का इस्तेमाल, होगी समय की बचत

Sat, 07 Dec 2019 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
Booth app will be used in Delhi assembly elections
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पोलिंग स्टेशनों पर पहली बार चुनाव आयोग बूथ एप का इस्तेमाल करने जा रहा है। एप से वोटर पर्ची में दर्ज क्यूआर कोड के स्कैन करने से संबंधित मतदाता की सारी जानकारी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


इससे प्रक्रिया में काफी समय बचेगा। वहीं, रीयल टाइप वोटिंग का पैटर्न भी मालूम होता रहेगा। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव कार्यालय के अधिकारियों के साथ इस बारे में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर बूथ एप का इस्तेमाल होगा। इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर इसका ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप से वोटरों को पोलिंग स्टेशन पर जाने से वहां लगी लंबी लाइन का भी पता चल जाएगा। इससे वह अपनी सहूलियत के हिसाब से पोलिंग स्टेशन पर वोट करने जा सकेंगे। इसके अलावा पोलिंग के दिन रीयल टाइम वोटर टर्न आउट की भी जानकारी मिलेगी।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय चुनाव आयोग के वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना समेत दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह व दिल्ली पुलिस व जिला चुनाव अधिकारी मौजूद थे। इसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

दिल्ली पुलिस व चुनाव अधिकारियों को आयोग के निर्देश
केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने का उचित इंतजाम करें। बार्डर एरिया में खास चौकसी रखनी है। आयोग ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ीं शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा करना है। चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची में किसी वोटर का नाम नहीं छूटना चाहिए। इसके अलावा दिल्ली चुनाव कार्यालय को वोट प्रतिशत बढ़ाने के हरसंभव कदम उठाने होंगे।


इस तरह होगी प्रक्रिया
पोलिंग स्टेशन के बाहर बैठे बीएलओ बूथ एप से वोटर पर्ची को स्कैन कर मतदाता को प्रमाणित करेंगे। इसके बाद वे वोटर को टोकन देंगे। बूथ के अंदर पोलिंग पार्टी फिर से इसी एप के सहारे मतदाता को प्रमाणित करेगी। इसके बाद वोट देने की इजाजत मिलेगी। साथ ही इसकी जानकारी दिल्ली चुनाव कार्यालय के मोबाइल एप पर भी अपलोड होती रहेगी, ,जिससे रीयल टाइम वोटर टर्न आउट के साथ पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों की संख्या का पता लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed