{"_id":"59a2dfed4f1c1b8d578b47f2","slug":"books-written-on-amit-shah-center-attraction-in-delhi-book-fair-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बुक फेयर का दूसरा दिन, अमित शाह के मैनेजमेंट गुर सीखाने वाले किताब की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बुक फेयर का दूसरा दिन, अमित शाह के मैनेजमेंट गुर सीखाने वाले किताब की डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
delhi book fair 2017
चुनावों में लगातार जीत का परचम फहरा रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के प्रबंधन को सराहा जा रहा है। यही वजह है कि उनके प्रबंधन की विधा को किताब में पिरोया गया है। दिल्ली पुस्तक मेले में डायमंड बुक्स के स्टॉल पर 'आज का चाणक्य' और 'मैनेजमेंट गुरु अमित शाह' की टाइटल वाली किताब भी उपलब्ध है। इसे राकेश गुप्ता ने लिखा है।
विज्ञापन
डायमंड बुक्स स्टॉल के सेल्समैन ने बताया कि इस किताब के बारे में लोग पूछ रहे है। बिक्री को बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन पूछने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
उम्मीद के विपरीत रविवार को पुस्तक प्रेमियों की भीड़ प्रगति मैदान नहीं पहुंची। इससे प्रकाशक मायूस दिखे और फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स बैकफुट पर। हालांकि, पुस्तक मेले में पहले दिन (शनिवार) की तुलना में रविवार को ज्यादा पुस्तक प्रेमी पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा अभिभावक थे, जो बच्चों को लिए खेल-खेल में पढ़ाई वाली किताबें ढूंढते मिले।
विज्ञापन
प्रकाशकों को उम्मीद थी कि पहला दिन बीत जाने के बाद रविवार की छुट्टी पर लोगों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन उम्मीद के मुताबिक वीकेंड पर भी पुस्तक प्रेमियों की संख्या कम रही। गाजियाबाद के इंदिरापुरम से आईं प्रीति अपने बेटी के लिए किताबें ढूंढ़ रहीं थीं। प्रीति के अनुसार, इस बार मेले में स्कूल एजुकेशन की किताबों का विकल्प तो है लेकिन बीते साल के मुकाबले कम।
वहीं, एफआईपी से जुड़े प्रदीप छाबड़ा ने माना की इस बार स्कूल एजुकेशन की किताबों से जुड़े प्रकाशकों की संख्या बीते साल की तुलना में कम हैं। कारण सरकार स्कूल एजुकेशन में निजी प्रकाशकों को तरजीह न देकर एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने पर जोर दे रही है।
Trending Videos
प्रकाशकों ने सुनी मन की बात
delhi book fair 2017
पुस्तक मेला सुबह 11 बजे शुरू होता है। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात भी 11 बजे से शुरू होती है। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स ने हॉल नंबर 11 में बनाए वीआईपी लांज में रेडियो चलाकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मेले में ऑल इंडिया रेडियो का भी स्टॉल है। उसकी पहल पर ही मन की बात सुनने का आयोजन किया गया।