फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Book fair begins at Delhi Pragati Maidan

Delhi: प्रगति मैदान में पुस्तक मेले का आगाज, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्धाटन, बच्चों को लुभा रहीं पुस्तकें

Sat, 29 Jul 2023 10:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

मेले में इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गईं हजारों किताबें काफी पसंद की जा रही हैं। 

विज्ञापन
Book fair begins at Delhi Pragati Maidan
पुस्तक मेला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुस्तक मेला का प्रगति मैदान में शनिवार से आगाज हो गया। यहां बच्चों की दुनिया सबसे ज्यादा गुलजार है। बाल साहित्य, बच्चों को प्रेरित करने वाली कहानियां व कौशल विकास से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल पर बच्चों की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। कहीं पर पंचतंत्र तो कहीं दादी-नानी की कहानियां बच्चों के दिल को छू रही हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली पुस्तक मेला का प्रगति मैदान में शनिवार से आगाज हो गया। यहां बच्चों की दुनिया सबसे ज्यादा गुलजार है। बाल साहित्य, बच्चों को प्रेरित करने वाली कहानियां व कौशल विकास से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल पर बच्चों की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। कहीं पर पंचतंत्र तो कहीं दादी-नानी की कहानियां बच्चों के दिल को छू रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए मेले में पेंटिंग, क्राफ्ट, नाट्य, स्टोरी टैलिंग की कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं। मेला भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) व भारतीय प्रकाशक संघ (एफआईपी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बार की थीम राष्ट्र निर्माण में पुस्तकें रखी गई है। मेला का उद्धाटन करते हुए केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए पुस्तक सदैव प्रासंगिक रहेंगी। यहां एफआईपी के अध्यक्ष रमेश के मित्तल, केंद्रीय सूचना मंत्रालय के पब्लिकेशन डिवीजन की महानिदेशक डॉ. अनुपमा भटनागर, आईटीपीओ की महाप्रबंधक हेमा मैतई आदि मौजूद रहीं। मेला दो अगस्त तक चलेगा। यहां कोई भी निशुल्क प्रवेश कर सकता है।



 
विज्ञापन

राजनेताओं की किताबें लुभा रहीं

मेले में इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गईं हजारों किताबें काफी पसंद की जा रही हैं। सप्ताहांत होने की वजह से कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के संग यहां पहुंच रहा है। यहां एनबीटी, साहित्य अकादमी, उर्दू अकादमी समेत कुल 70 से अधिक प्रकाशक व पुस्तक विक्रेता आए हैं।

मिल रही करियर की जानकारी

मेले में एजुकेशन स्टॉल पर नए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। छात्र को 12वीं कक्षा के बाद के करिअर जैसे इंजीनियर, मार्केटिंग, मीडिया सहित अन्य के बारे में बताया जा रहा हैं। अशोक विहार से आए 12वीं के छात्र रोहित ने कहा कि वह बीते कई सालों से दिल्ली पुस्तक मेले में आ रहे हैं। उन्होंने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें खरीदी हैं।

पुस्तकों पर मिल रही छूट
बाल साहित्य, राजनीति की किताबों पर उपन्यास पर यहां छूट मिल रही है। ऐसे में इन स्टॉल पर पाठकों की खासा भीड़ है। बाल साहित्य की प्रति पुस्तक पर 10 से 20 प्रतिशत, राजनीति पर 25 और पांच से अधिक उपन्यास लेने पर 30 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed