फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb Threat: A mentally ill person had called for a bomb in Rashtrapati Bhavan.

Bomb Threat : मानसिक रूप से बीमार ने की थी राष्ट्रपति भवन में बम की कॉल, योगी की कार उड़ाने की दे चुका है धमकी

Sun, 05 May 2024 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 05:58 AM IST
सार

इसी कड़ी में राष्ट्रपति भवन को भी उड़ाने की कॉल मिली। पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो कॉलर की लोकेशन ट्रेस हो गई। आनन-फानन में खजूरी खास थाना पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। खजूरी के सादतपुर गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bomb Threat: A mentally ill person had called for a bomb in Rashtrapati Bhavan.
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल और महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ाने के मंगलवार और बुधवार को 300 से अधिक ई-मेल मिले। इसी कड़ी में राष्ट्रपति भवन को भी उड़ाने की कॉल मिली। पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो कॉलर की लोकेशन ट्रेस हो गई। आनन-फानन में खजूरी खास थाना पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। खजूरी के सादतपुर गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान रवींद्र कुमार तिवारी (40) के रूप में हुई है। छानबीन हुई तो आरोपी मानसिक रोगी निकला। कॉल के समय वह बुरी तरह नशे की हालत में था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इससे पूर्व भी वह कई बार इसी तरह की कॉल कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। मंगलवार की रात करीब 9.53 बजे कंट्रोल रूम को किसी ने कॉल कर सूचना दी कि राष्ट्रपति भवन में बम रखा हुआ है, जो 15 मिनट में फट जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


कॉल की लोकेशन को खंगाला गया तो वह खजूरी खास के सादतपुर इलाके की मिली। फौरन खजूरी खास थाना प्रभारी राकेश यादव, एसआई सुखपाल सिंह, सिपाही अनुज व अन्यों की टीम ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कॉल करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि रवींद्र कुमार अपने माता-पिता के साथ यहां रहता है। नशे और मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी पत्नी व बच्चे उसे छोड़कर चले गए हैं। उसका एक भाई था, जो गायब है। उसके पिता भागीरथ प्लेस में बिजली का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी, केजरीवाल, शीला दीक्षित को उड़ाने की कर चुका है झूठी कॉल
आरोपी का पिछले कई सालों से मानसिक इलाज जारी है। वह ऐसी कॉल पहले भी कर चुका है। जनवरी 2022 में आरोपी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके अलावा अक्तूबर 2016 में आरोपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गोली मारने की धमकी दी थी। अक्तूबर 2010 में आरोपी ने उस समय की सीएम शीला दीक्षित के घर पर बम लगाने की बात की थी। वर्ष 2009 में तो आरोपी ने दिल्ली के कई इलाकों में बम प्लांट करने का दावा करते हुए कॉल की थी। हर बार इसकी दिमागी हालत देखकर इसे छोड़ दिया गया।

सीपी में लावारिस बैग से फैली सनसनी, जांच में मिले कपड़े 
कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में शनिवार को एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इलाके को खाली करवाकर इलाके की घेराबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद ही बम व डॉग स्क्वॉड, फायर विभाग और आपदा प्रबंधन सहित अन्य संबंधित एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। बैग की जांच की गई, तो उसमें सिर्फ पुराने कपड़े रखे मिले। इस सूचना से कुछ समय तक पूरे कनॉट प्लेस में अफरातफरी का माहौल बना रहा।


दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार कंट्रोल रूम में दोपहर करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक कॉल मिली कि एम व एन ब्लॉक के बीच की रेड लाइट के पास एक लावारिस बैग है। सूचना देने वाले ने बाग में बम होने की आशंका जताई। इसके बाद मौके पर तुरंत दो दमकल वाहनों को भेजा गया। साथ ही, स्थानीय पुलिस ने एन ब्लॉक के पास के इलाके की घेराबंदी की। बरामद बैग फुटपाथ पर रखा हुआ था। जाच में बैग के अंदर कपड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि कोई शख्स फुटपाथ पर ही अपना बैग भूल गया होगा। हालांकि, ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिसके आधार पर यह पता लगाया जा सके कि यह बैग किसका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed