{"_id":"5964d23e4f1c1b3f6e8b46ef","slug":"bollywood-actor-aamir-khan-will-promote-delhi-government-new-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP सरकार के इस योजना को आम आदमी तक ले जाएंगे बॉलीवुड के ये एक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP सरकार के इस योजना को आम आदमी तक ले जाएंगे बॉलीवुड के ये एक्टर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर फरफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आएंगे। आम आदमी पार्टी सरकार सड़क हादसे में मदद का हाथ बढ़ाने वाले लोगों के लिए एक योजना शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान के हाथों इस योजना की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय से सटे इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 11 अगस्त को इस योजना की शुरुआत होगी। इस योजना को सरकार जनता के बीच लॉन्च करना चाहती है। इसलिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसमें दिल्ली के सभी पूर्व पार्षद, सांसद और विधायकों को बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी सरकार ने आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि साल 2016 में दिल्ली में लगभग 8500 लोग सड़क हादसे का शिकार हुए। इसमें से 1600 लोगों की जान चली गई। इसमें से कई लोगों की मौत इसलिए हुई, क्योंकि इन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
अन्ना के आंदोलन में भी शामिल हुए थे आमिर
aana hazare-aamir khan
बता दें कि आमिर खान ने इसके पहले समाजसेवी अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन का समर्थन भी किया था। आंदोलन के दौरान उन्होंने अन्ना के साथ रामलीला मैदान में मंच भी साझा किया था। अन्ना भी आमिर के सत्यमेव जयते में उठाए गए मुद्दों से प्रभावित हैं। गौरतलब है कि आमिर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी प्रणाली लाने की मांग भी की थी।