फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bofors case lawyer threatens to kill him if he does not close his mouth

बोफोर्स केस लड़ रहे वकील को मिली मुंह बंद न करने पर जान से मारने की धमकी

Sat, 14 Oct 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bofors case lawyer threatens to kill him if he does not close his mouth
threat

कई वर्षों से बोफोर्स केस लड़ रहे व सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अजय कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी भरा पत्र साधारण पोस्ट से भेजा गया है और उसमें बहुत ही ज्यादा अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया है। पत्र के आखिर में कहा गया है कि तूने अपना मुंह बंद नहीं किया तो तुझे हम मार डालेेंगे।

विज्ञापन


बेशक हमें अपनी शहादत क्यूं न देनी पड़े। पत्र मिलने के बाद अग्रवाल परिवार बहुत ज्यादा डरा हुआ है। अग्रवाल ने इसकी शिकायत दक्षिण-पूर्व जिले के निजामुद्दीन थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार शाम तक पुलिस को धमकी भरा पत्र भेजने वाले के बारे में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा था।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि अजय कुमार अग्रवाल वर्ष 2014 में रायबरेली, यूपी से सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा कि टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें करीब पौने दो लाख वोट मिले थे। वह वर्ष 2005 से बोफोर्स केस लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 13 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे जंगपुरा स्थित ऑफिस में बैठे हुए थे। तभी धीरसिंह नाम का उनके यहां काम करने वाल स्टाफ डाक लिफाफा लेकर आया। लिफाफे पर किसी का नाम नहीं लिखा हुआ था। लिफाफे को खोलकर पढ़ा गया तो उसमें नीचे किसी का नाम नहीं था। पत्र में कहा गया है कि बोफोर्स केस में गांधी परिवार का नाम लेना शुरू कर दिया है और उन्हें जेल भिजवाएगा। पत्र में बीच में बहुत ही ज्यादा अशोभनीय भाषा व शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed