फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body was burnt by pouring diesel After killed criminals in delhi

सुभाष को तड़पा-तड़पाकर मारा: कैंची और सुए से गोदा... लाश को डीजल डालकर जलाया; इसलिए किया अपराधी का कत्ल

Tue, 25 Feb 2025 01:51 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Feb 2025 01:51 PM IST
सार

दिल्ली में अपराधी सुभाष की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुभाष की हत्या कैंची और सुए से गोदकर की थी। उसके बाद डीजल डालकर शव जला दिया।

विज्ञापन
Body was burnt by pouring diesel After killed criminals in delhi
delhi police - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के महरौली थाना इलाके के सैनिक फार्म इलाके में लाडो सराय श्मशान के निकट अपराधी सुभाष उर्फ सोनू (40) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष को तड़पा-तड़पाकर मारा गया था। पहले दोनों आरोपियों ने कैंची और सुए से गोदा, इसके बाद 10 लीटर डीजल डालकर जला दिया। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी कुशल उर्फ नौनी और शिवा उर्फ नौनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सुभाष के शव की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि उस पर कैंची व सुए से कितने वार किए गए हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले की महरौली थाना पुलिस को 19 फरवरी की सुबह लाडो सराय श्मशान घाट के पास सुभाष का शव मिला था। सुभाष का शव सुबह ही मिल गया था, जबकि उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दोपहर दो बजे दर्ज कराई थी। जब पत्नी को मौके पर बुलाया गया तो उसने युवक की पहचान अपने पति के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष का शव 70 फीसदी जला हुआ था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुभाष इलाके का घोषित अपराधी रहा है। कुशल उसकी बातें नहीं सुनता था। सुभाष कुशल को और उसके बेटे को मारने की धमकी देता रहता था। इस पर कुशल ने अपने साथी शिवा के साथ उसकी हत्या की साजिश रच ली। 

महरौली थाना पुलिस ने हत्या की इस वारदात को 48 घंटे में सुलझाते हुए महरौली निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों आरोपी एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते व बहस करते हुए लाडो सराय श्मशान घाट के पास जंगल में पहुंच गए।

 

आरोपियों ने पेट्रोल पंप से लिया था 10 लीटर डीजल
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सुभाष की हत्या करने के बाद मौके से चले गए। बाद में उन्हें याद आया कि मृतक की पहचान आसानी से हो जाएगी और वह दोनों पकड़े जाएंगे। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल पंप से 10 लीटर डीजल लिया और श्मशान ले जाकर जला दिया। श्मशान जाकर इसलिए जलाया, ताकि किसी को संदेह न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed