फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of six-year-old girl missing in Delhi found in pond

Delhi: तालाब में मिला लापता छह साल की बच्ची का शव, सुबह बहन के साथ मंदिर गई थी बालिका; दुष्कर्म की आशंका

Mon, 05 Aug 2024 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 09:42 PM IST
सार

दिल्ली में घर से लापता छह साल की बच्ची का शव तालाब में मिला है। बच्ची घर से तालाब के पास स्थित मंदिर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Body of six-year-old girl missing in Delhi found in pond
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर के बुढ़पुर गांव में रविवार को घर से लापता छह साल की बच्ची का शव तालाब में मिला है। बच्ची घर से तालाब के पास स्थित मंदिर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


छह साल की बच्ची परिजनों के साथ बुढ़पुर गांव में किराये पर रहती थी। पिता फैक्टरी में काम करते हैं। मां ने बताया कि रविवार शाम सात बजे उसके पति फैक्टरी से घर आए। उन्होंने बेटी को घर में नहीं देखा। पड़ोसियों से पता चला कि बच्ची पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ पास के मंदिर में गई थी। कुछ देर बाद तीन साल की बच्ची वापस घर आ गई, लेकिन छह साल की बच्ची नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने अलीपुर थाने में बच्ची के गायब होने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बच्ची के परिजनों के साथ तलाश में जुट गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने मंदिर के पास के तालाब में बच्ची के शव को तैरते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और पैंट भी सही सलामत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed