फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boats, motor boats and divers will be deployed on banks of Yamuna river

मानसून से पहले दिल्ली में तैयारी: बाढ़ से निपटेगी नावों की फौज, यमुना किनारे होगी तैनात; इन्हें जिम्मेदारी

Mon, 02 Jun 2025 08:25 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 08:25 AM IST
सार

यमुना नदी के किनारों पर नावें, मोटर बोट और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के निर्देश पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस परियोजना के तहत इंजन बोट तैनात करेगा। 

विज्ञापन
Boats, motor boats and divers will be deployed on banks of Yamuna river
यमुना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुना नदी के किनारे बाढ़ से निपटने और राष्ट्रीय पर्वों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाव, मोटर बोट और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 2025-26 के लिए करीब 3.87 करोड़ रुपये रखे हैं। यह परियोजना ठेकेदारों को साइट मिलने की तारीख से 300 दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के निर्देश पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस परियोजना के तहत 15 एल्यूमिनियम मोटर बोट (18 फीट या अधिक), 25 हॉर्सपावर की इंजन बोट तैनात करेगा। प्रशिक्षित बोट ऑपरेटर और गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह व्यवस्था बाढ़ सीजन के दौरान यमुना के विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहेगी। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान यमुना तटों के जरिए सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इनकी विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी बोट संचालकों को मिलेगी जिम्मेदारी 
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस परियोजना के लिए अनुभवी बोट संचालकों को 6 जून तक निविदा प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा है। काम की जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, जो 15 मोटर बोट 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने की गारंटी देंगे। अनुभव के तौर पर करीब 10 साल बोट आपूर्ति और संचालन का प्रमाण भी देना पड़ेगा। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि तकनीकी बोली की जांच के बाद जल्द ही वित्तीय बोली खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed